केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही नरेगा (NREGA) योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को नरेगा जॉब कार्ड जारी किया जाता है। इस कार्ड के आधार पर ही रजिस्टर्ड व्यक्तियों को भारत सरकार द्वारा रोज़गार प्रदान किया जाता है। सरकारी डाटा के हिसाब से वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक 5 करोड़ 41 लाख से भी ज़्यादा भारतीय नागरिक नरेगा योजना का लाभ उठा चुके हैं।

ऐसा हर एक व्यक्ति जो इस सरकारी योजना का लाभ पाना चाहता है उसके लिए नरेगा जॉब कार्ड के बारे में पूरी जानकारी होना बहुत ज़रूरी है। इस लेख में हम समझेंगे की मनरेगा योजना (नरेगा योजना का एक नाम मनरेगा (MNREGA) भी है) के लाभार्थी ये नरेगा जॉब कार्ड ऑनलाइन कैसे खोज सकते है। लेख में हम नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को भी समझेंगे।
क्या है नरेगा जॉब कार्ड?
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 के अनुसार मनरेगा योजना के लाभार्थियों के नरेगा कार्ड ग्राम पंचायत के द्वारा जारी किये जाते हैं। मनरेगा के तहत हर उस परिवार को नरेगा जॉब कार्ड जारी किया जाता है जिसके वयस्क सदस्य (18 से अधिक उम्र के लोग ) इस योजना के अंतर्गत रोजगार की मांग करते हैं। इस योजना के अंतर्गत मनरेगा जॉब कार्ड धारक 100 दिनों के शारीरिक श्रम का हकदार है और साल में 100 दिन तक के काम की मांग कर सकते हैं।
हर साल प्रत्येक लाभार्थी को एक नया नरेगा जॉब कार्ड जारी किया जाता है। इस मनरेगा जॉब कार्ड को मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
केंद्र सरकार पूरे देश में 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 2010-11 से मनरेगा जॉब कार्ड की सूची जारी कर रही है। पात्रता मानदंड (एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया) के आधार पर नए लाभार्थियों को नरेगा जॉब कार्ड की सूची में जोड़ा जाता है जबकि कुछ पुराने लाभार्थियों को पात्रता समाप्त होने के साथ हटाया जाता है।
नरेगा जॉब कार्ड हरेक पात्र व्यक्ति को काम करने का अधिकार देता है और उसके पहचान प्रमाण के रूप में भी काम करता है।
नरेगा जॉब कार्ड नंबर का नमूना
शब्द और अंको का एक सम्मिलन, 16 डिजिट का नरेगा जॉब कार्ड नंबर कुछ इस प्रकार दिखता है:
WB-08-012-002-002/270
नरेगा जॉब कार्ड में विवरण
आपके नरेगा कार्ड में नीचे लिखी हुई ये सारी डिटेल्स पाई जाएँगी:
- जॉब कार्ड नंबर
- घर के मुखिया का नाम
- घर के मुखिया के पिता/पति का नाम
- श्रेणी
- पंजीकरण की तिथि
- पता: गांव, पंचायत, ब्लॉक, जिला
- बीपीएल परिवार है या नहीं
- दिनों की संख्या जिसके लिए काम की मांग की गई थी
- आवंटित कार्य के दिनों की संख्या
- मस्टर रोल नंबर के साथ आवंटित कार्य का विवरण
- माप विवरण
- बेरोजगारी भत्ता, यदि कोई हो
- तारीख और कार्य दिवसों की संख्या
- भुगतान की गई मजदूरी की तिथि-वार राशि
- विलंब के चलते मुआवजे का भुगतान, अगर हो
नरेगा जॉब कार्ड आवेदन करने के लिए ज़रूरी डिटेल्स
- आवेदक का नाम
- आवेदक की उम्र
- आवेदक का लिंग
- आवेदक का फोटो
- आवेदक के हस्ताक्षर/अंगूठा का निशान
- आवेदक और काम करने के इच्छुक घर के अन्य सदस्यों के हस्ताक्षर, अंगूठा का निशान
- गांव का नाम
- ग्राम पंचायत का नाम
- क्या आवेदक अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/आईएवाई/एलआर लाभार्थी है
नरेगा जॉब कार्ड पंजीकरण
नरेगा जॉब कार्ड हेतु आवेदन करने के लिए आवेदक को नीचे दिए गए स्टेप्स का चरण-बद्ध पालन करना होगा:
स्टेप 1: अपने ग्राम पंचायत कार्यालय जाएँ।
स्टेप 2: आप नरेगा जॉब कार्ड के लिए पंजीकरण इसकी मांग करके कर सकते हैं या इसे निर्धारित फॉर्म भरकर ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
स्टेप 3: आपके विवरण के सत्यापन के बाद आपको एक जॉब कार्ड जारी किया जाएगा।
चूंकि यह रोजगार योजना ग्रामीण परिवारों के लिए है, इसलिए नरेगा जॉब कार्ड पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। हालाँकि, आप निर्धारित फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।
नरेगा जॉब कार्ड आवेदन फॉर्म

नरेगा जॉब कार्ड आवेदन फॉर्मैट डाउनलोड
नरेगा जॉब कार्ड आवेदन फॉर्म का सैम्पल फॉर्मैट डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023
नरेगा जॉब कार्ड सूची 2023 में लाभार्थियों के नाम देखने के लिए संबंधित राज्यों के सामने ‘व्यू’ विकल्प पर क्लिक करें।
राज्य | नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2022-23 |
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह | View |
आंध्र प्रदे | View |
अरुणाचल प्रदेश | View |
असम | View |
बिहार | View |
चंडीगढ़ | View |
छत्तीसगढ़ | View |
दादर और नगर हवेली | View |
दमन और दिउ | View |
गोवा | View |
गुजरात | View |
हरियाणा | View |
हिमाचल प्रदेश | View |
जम्मू कश्मीर और लद्दाख | View |
झारखंड | View |
कर्नाटक | View |
केरल | View |
लक्षद्वीप | View |
मध्य प्रदेश | View |
महाराष्ट्र | View |
मणिपुर | View |
मेघालय | View |
मिजोरम | View |
नागालैंड | View |
ओडिशा | View |
पुडुचेरी | View |
पंजाब | View |
राजस्थान | View |
सिक्किम | View |
तमिलनाडु | View |
तेलंगाना | View |
त्रिपुरा | View |
उत्तर प्रदेश | View |
उत्तराखंड | View |
पश्चिम बंगाल | View |
नरेगा जॉब कार्ड 2022-23 की जांच के लिए राज्य की पूरी सूची देखने के लिए, यहां क्लिक करें।
2023 में नरेगा जॉब कार्ड सूची में अपना नाम कैसे खोजें?
अपने राज्य पृष्ठ पर पहुंचने के बाद नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023 देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
स्टेप 1: एक बार जब आप https://nrega.nic.in/netnrega/statepage.aspx?check=R&Digest=+qXIRymgwwUBieh6Mf3EUg पेज पर पहुंच जाएंगे, तो सूची से अपने राज्य का नाम ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
इस उदाहरण में, हम यूपी नरेगा जॉबकार्ड सूची 2023 का उपयोग कर रहे हैं।

स्टेप 2: अगले पेज पर वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक और पंचायत का चयन करें और फिर आगे बढ़ें पर क्लिक करें।

स्टेप 3: नए पेज पर जॉब कार्ड/रोजगार रजिस्टर पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब आपको नरेगा जॉबकार्ड सूची 2023 नामों के साथ दिखाई देगी।

आप पूरी सूची देखने के लिए स्टेप 3 के दौरान ‘आधार संख्या वाले श्रमिकों की सूची’ विकल्प पर भी क्लिक कर सकते हैं।

अब आप वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पूरी नरेगा जॉबकार्ड सूची देख पाएंगे।

पूरी सूची देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
नरेगा जॉब कॉर्ड 2023 डाउनलोड करें?
यहां नरेगा जॉब कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए चरणबद्ध गाइड दी गई है:
स्टेप 1: सीधे मनरेगा जॉब कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

स्टेप 2: उस सूची से अपने राज्य का चयन करें जिसमें भारत के सभी राज्यों के नाम है।

स्टेप 3: अगले पेज पर वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक और पंचायत का चयन करें और ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अगले पेज पर R1 जॉब कार्ड/रजिस्ट्रेशन टैब के तहत ‘जॉब कार्ड/रोजगार रजिस्टर’ विकल्प चुनें।

स्टेप 5: नरेगा श्रमिकों और नरेगा जॉब कार्ड की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी। डाउनलोड करने के लिए मनरेगा जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करें।

स्टेप 6: मनरेगा जॉब कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इस पेज पर आप सभी कार्य विवरण भी पा सकते हैं।

नरेगा भुगतान 2023 की जांच कैसे करें?
स्टेप 1: मनरेगा जॉब कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सीधे जाने के लिए यहां क्लिक करें। इसके बाद जनरेट रिपोर्ट विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 2: भारत के सभी राज्यों के नाम वाली सूची से अपने राज्य चुनें।

स्टेप 3: अगले पेज पर वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक और पंचायत चुनें और ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अगले पेज पर R1 जॉब कार्ड/पंजीकरण टैब के अंतर्गत ‘जॉब कार्ड/रोजगार रजिस्टर’ विकल्प चुनें।

स्टेप 5: नरेगा श्रमिकों और नरेगा जॉब कार्ड की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी। देखने के लिए मनरेगा जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करें।

स्टेप 6: मनरेगा जॉब कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इस पेज पर कार्य की जानकारी भी पा सकते हैं।

स्टेप 7: अब उस कार्य पर क्लिक करें जिसके लिए आप भुगतान विवरण देखना चाहते हैं।
स्टेप 8: एक नया पेज खुलेगा। मस्टर रोल्स यूज्ड विकल्प के सामने दिए गए नंबर पर क्लिक करें।

स्टेप 9: उस कार्य पर क्लिक करें जिसके भुगतान की जानकारी आप देखना चाहते हैं।

स्टेप 10: भुगतान की तारीख, बैंक का नाम आदि के साथ भुगतान से संबंधित सारी जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

कैसे चेक करें कि नरेगा जॉब कार्ड के लिए सत्यापन हुआ या नहीं?
स्टेप 1: सीधे MGNERGA जॉब कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। अब, ‘जेनरेट रिपोर्ट्स’ विकल्प के तहत जॉब स्लिप विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 2: भारत के सभी राज्यों के नाम वाली सूची से अपने राज्य का चयन करें।

स्टेप 3: अब, वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक और पंचायत का चयन करें और ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें।

स्टेप 4: नए पेज पर पेंडिंग जॉबकार्ड्स टू बी वेरिफाइड विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 5: एक नया पेज खुलेगा जिसमें वेरिफिकेशन के लिए लंबित सभी जॉबकार्ड दिखेंगे। सभी एंट्रीज को देखने के लिए पेज पर नीचे स्क्रॉल करें।

उपयोग में नहीं आने वाले नरेगा जॉब कार्ड की सूची कैसे देखें?
वैसे तो नरेगा में काम कर रहे लोगों की संख्या 32 करोड़ के ऊपर है लेकिन इनमे से केवल 15 करोड़ 50 लाख नरेगा जॉब कार्ड ही एक्टिव है। तो यहाँ ये जानना ज़रूरी हो जाता है के कैसे चेक करें के आपका नरेगा जॉब कार्ड एक्टिव है के नहीं।
स्टेप 1: आधिकारिक पेज पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर ‘रिपोर्ट जेनरेट करें’ विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: राज्यों की सूची में से अपने राज्य का चयन करें।
स्टेप 4: अब वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक और पंचायत का चयन करें और ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें।
स्टेप 5: ‘जॉब कार्ड संबंधित रिपोर्ट’ विकल्प के तहत आपको ‘जॉब कार्ड उपयोग में नहीं’ विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
स्टेप 6: उपयोग में नहीं आने वाले नरेगा जॉब कार्ड की सूची आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

नरेगा पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें?
स्टेप 1: आधिकारिक नरेगा वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर नीचे स्क्रॉल करने पर आपको लोक शिकायत का विकल्प मिलेगा। इस विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3: एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए राज्यों की सूची दिखेगी। अपने राज्य का चयन करें।

स्टेप 4: अब एक और फॉर्म खुलेगा, जहां आपको अपनी नरेगा से जुड़ी शिकायत दर्ज करने के लिए कई जानकारियां देनी होंगी।



स्टेप 5: सभी विवरण भरें और शिकायत सहेजें विकल्प पर क्लिक करें।
अपना नरेगा जॉब कार्ड नंबर भूल जाने पर क्या करें?
आप इन आसान स्टेप्स का पालन करके अपना नरेगा जॉब कार्ड नंबर जान सकते हैं:
स्टेप 1: नरेगा के आधिकारिक पेज पर जाएं। होम पेज पर वर्कर्स विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 2: अगल पेज जो खुलेगा उसमें विवरण भरें और सब्मिट पर क्लिक करें। आपका नरेगा जॉब कार्ड नंबर स्क्रीन पर दिखाई देगा।

कितनी दैनिक मजदूरी मिलती है नरेगा के अंतर्गत?
अब सवाल आता है के नरेगा के अंतर्गत एक वर्कर को एक दिन की कितनी मजदूरी मिलना तय है? नरेगा वेज लिस्ट को नीचे देखें:



ध्यान रहे के ये नयी वेज लिस्ट अप्रैल 2022 से लागू हुई है।
नरेगा जॉब कार्ड ऐप कैसे डाउनलोड करें?
- अपने एंड्रॉयड-आधारित मोबाइल में प्ले स्टोर पर जाएँ।
- नरेगा खोजें।
- नरेगा जॉब कार्ड से संबंधित सभी जानकारी के बारे में अपडेट रहने के लिए नरेगा ऐप इंस्टॉल करें।
नरेगा के बारे में जाने योग्य बातें
नरेगा क्या है?
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (नरेगा), जो एक श्रम केंद्रित कानून है, को बाद में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम दिया गया। नरेगा सामाजिक सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम है जो भारत के अकुशल कार्यबल के लिए ‘काम करने के अधिकार’ की गारंटी देता है।
सितंबर 2005 में बना और 2006 में लॉन्च किया गया मनरेगा कानून का लक्ष्य ‘ग्रामीण क्षेत्रों में हरेक परिवार, जिसके वयस्क सदस्य अकुशल शारीरिक श्रम करने के लिए स्वेच्छा से तैयार हों, को एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 100 दिनों का रोजगार देकर आजीविका सुरक्षा को बढ़ाना है’।
यह योजना वर्तमान में भारत में 14.89 करोड़ ग्रामीण परिवारों को एक वर्ष में 100 कार्य दिवस प्रदान करती है।
वित्तीय वर्ष 2023 के बजट में इस योजना के लिए 73,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। मनरेगा के तहत 2.4 करोड़ से अधिक अतिरिक्त परिवार काम की मांग कर रहे हैं। सक्रिय कर्मियों की संख्या 14.89 करोड़ है।
यह भी देखें: ईपीएफ या कर्मचारी भविष्य निधि योजना के बारे में सब कुछ। इस गाइड में ईपीएफ पासबुक के बारे में भी जानें।

मनरेगा के मुख्य उद्देश्य
- ग्रामीण क्षेत्रों में हर परिवार को मांग के अनुसार एक वित्तीय वर्ष में रोजगार गारंटी के रूप में कम-से-कम 100 दिनों का अकुशल शारीरिक कार्य प्रदान करना, जिससे निर्धारित क्वालिटी और वाली और स्थायी संपत्ति का निर्माण होता है।
- सामाजिक समावेश को सक्रिय रूप से सुनिश्चित करना।
- गरीबों की आजीविका को मजबूत करना।
- पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाना।
यह भी देखें: ई पंचायत मिशन क्या है?
नरेगा जॉब कार्ड धारकों के अधिकार
- योजना के लिए आवेदन करने का अधिकार।
- जॉब कार्ड का अधिकार।
- काम के लिए आवेदन करने और आवेदन के लिए तिथि सहित रसीद प्राप्त करने का अधिकार।
- जिस काम के लिए आवेदन किया गया है उसकी अवधि और समय का चुनाव।
- आवेदन करने या अग्रिम आवेदन के मामले में काम मांगने की तारीख के 15 दिनों के भीतर, जो भी बाद में हो, कार्य प्राप्त करना।
- कार्य स्थल पर पेयजल, क्रेच एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा।
- यदि रोजगार 5 किलोमीटर के दायरे से दूर मिलता है तो 10% अतिरिक्त वेतन का अधिकार।
- मस्टर रोल की जांच करने और जॉब कार्ड में दर्ज रोजगार के संबंध में सभी जानकारी प्राप्त करने का अधिकार।
- साप्ताहिक भुगतान का अधिकार।
- अगर आवेदन करने या अग्रिम आवेदन के मामले में काम मांगने की तारीख के 15 दिनों के भीतर, जो भी बाद में हो, रोजगार नहीं मिलता है तो बेरोजगारी भत्ता का अधिकार।
- मस्टर रोल के बंद होने के 16वें दिन के बाद प्रतिदिन भुगतान न की गई मजदूरी के05% रेट से देरी के लिए मुआवजे का अधिकार।
- रोजगार के दौरान घायल होने पर इलाज, यदि आवश्यक हो तो अस्पताल में भर्ती होने का खर्च और रोजगार के दौरान विकलांगता या मृत्यु के मामले में अनुग्रह भुगतान का अधिकार।
यह भी देखें: Mahabocw या महाराष्ट्र बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड के बारे में सारी जानकारी
मनरेगा के तहत काम के लिए आवेदन कैसे करें?
अकुशल काम के रोजगार पाने के इच्छुक वयस्क सदस्यों वाले परिवार मनरेगा में पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्थानीय ग्राम पंचायत को निर्धारित फॉर्म पर या सादे कागज पर लिखित रूप में दिया जा सकता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रवास करने वाले परिवारों के लिए अवसर उपलब्ध रहें, ग्राम पंचायत कार्यालय में नरेगा पंजीकरण पूरे साल खुला रहता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
मैं नरेगा जॉब कार्ड सूची 2023 में अपना नाम कैसे देख सकता हूं?
नरेगा जॉब कार्ड सूची 2023 में अपना नाम देखने के लिए नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। मुख्य पेज पर जॉब कार्ड के विकल्प पर क्लिक करें। उसके बाद अपना राज्य चुने। जॉब कार्ड लिस्ट देखने के लिए मांगी गई सारी जानकारी प्रदान करें ।
मनरेगा जॉब कार्ड के लिए कौन पात्र है?
मनरेगा जॉब कार्ड के लिए वो सभी परिवार पात्र हैं जो BPL कार्ड धारक हैं।
मैं अपना नाम मनरेगा जॉब कार्ड के लिए कैसे पंजीकृत करूं?
अपना नाम मनरेगा जॉब कार्ड में पंजीकृत करने के लिए आपको ग्राम प्रधान के पास जाना होगा।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023 कितने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के लिए जारी की गयी है?
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023 देश के 29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जारी की गयी है.
अगर मेरे पास बैक अकाउंट नहीं है तो मुझे नरेगा राशि का भुगतान कैसे होगा?
अगर आपके पास बैक अकाउंट नहीं है तो मुझे नरेगा राशि का भुगतान नकद में होगा।
पहली बार नरेगा लिस्ट किसके द्वारा और कब पारित की गयी?
नरेगा लिस्ट पहली बार तत्कालीन प्रधान मंत्री नरसिम्हा राव द्वारा 1991 में प्रस्तुत की गयी।
नरेगा जॉब कार्ड से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर क्या है?
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट से जुडी समस्या या जानकारी के लिए नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। नरेगा जॉब कार्ड से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर: 1800111555
क्या जॉब कार्ड एक लिस्ट है?
नहीं, नरेगा जॉब कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसमें मनरेगा के तहत नामांकित वयस्क सदस्य का विवरण होता है। नरेगा जॉब कार्ड में कार्ड धारक की फोटो भी होती है।
मैं जॉब कार्ड नंबर कैसे चेक कर सकता हूं?
अपना जॉब कार्ड नंबर चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और राज्य, जिला, ब्लॉक, पंचायत, गांव और परिवार की आईडी जैसे विभिन्न विवरण देने होंगे।
मैं अपना नरेगा खाते कैसे चेक कर सकता हूं?
आप अपने नरेगा जॉब कार्ड में दिए गए विवरण का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइट पर अपना नरेगा खाता चेक कर सकते हैं।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम या मनरेगा का उद्देश्य क्या है?
मनरेगा का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों का गारंटीड रोजगार देना है, जिसके वयस्क सदस्य अकुशल शारीरिक कार्य करने के लिए स्वेच्छा से तैयार हैं।
नरेगा का नाम बदलकर मनरेगा कब किया गया?
इस अधिनियम का नाम नरेगा से मनरेगा में बदलने के लिए 2 अक्टूबर, 2009 को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005, में एक संशोधन किया गया।
नरेगा जॉब कार्ड क्या है?
नरेगा जॉब कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो मनरेगा के तहत श्रमिकों के अधिकारों का रिकॉर्ड रखता है। यह पंजीकृत परिवारों को काम के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान करता है, पारदर्शिता सुनिश्चित करता है और श्रमिकों को धोखाधड़ी से बचाता है।
मनरेगा के तहत ‘परिवार’ का मतलब क्या है?
मनरेगा के तहत परिवार का अर्थ है एक परिवार के सदस्य जो खून, शादी या गोद लेने से एक-दूसरे से संबंधित हैं और साथ में रहते हैं और खाना साथ खाते हैं या एक आम राशन कार्ड रखते हैं।
मनरेगा जॉब कार्ड का पंजीकरण कब-कब होता है?
मनरेगा जॉब कार्ड के लिए पंजीकरण साल भर चलता है।
परिवार की ओर से जॉब कार्ड के लिए किसे आवेदन करना चाहिए?
परिवार की ओर से कोई भी वयस्क सदस्य (18 वर्ष या अधिक आयु) आवेदन कर सकता है।
क्या घर के सभी वयस्क सदस्य जॉब कार्ड के लिए पंजीकरण करा सकते हैं?
हां, घर के सभी वयस्क सदस्य, जो अकुशल शारीरिक श्रम करना चाहते हैं, मनरेगा के तहत जॉब कार्ड के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
नरेगा जॉब कार्ड के लिए पंजीकरण कितने वर्षों तक वैध है?
नरेगा जॉब कार्ड के लिए पंजीकरण पांच साल के लिए वैध है और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करके इसका नवीनीकरण/पुन: मान्य किया जा सकता है।
नरेगा जॉब कार्ड जारी करने की समय सीमा क्या है?
किसी परिवार की पात्रता के बारे में उचित सत्यापन पूरा हो जाने के बाद एक पखवाड़े के अंदर सभी पात्र परिवारों को नरेगा जॉब कार्ड जारी हो जाने चाहिए।
क्या खो गए नरेगा जॉब कार्ड के लिए डुप्लिकेट कार्ड प्रदान करने का कोई प्रावधान है?
ऑरिजिनल नरेगा जॉब कार्ड खो जाने या क्षतिग्रस्त होने पर नरेगा जॉब कार्डधारक डुप्लीकेट कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन ग्राम पंचायत को दिया जाएगा।
also Read:
- The Best Camera Smartphone of 2022
- AISSEE 2023: Extended registration window to close tomorrow at aissee.nta.nic.in
- UP. Check Scholarship & Fee Reimbursement Scholarship.up.gov.in Status 2022 Here
- NVS Answer Key 2022 for TGT released at navodaya.gov.in, download link here
- BIS Hallmarked – Eligibility and Registration Process for Sale of Hallmarked Gold
- How to make UPI payment with credit card?
- What is Recession?
- Demat Account and how it works 2023
- How to link Voter ID with Aadhaar Card through Mobile App, NSVP Portal, Phone and SMS?
- 3 Easy Ways to Download Digital Driving License Online
- How to Make Payments through Bharat Bill Payment System?