उपराष्ट्रपति ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी:
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। उनके संदेश का पूरा पाठ इस प्रकार है –
“मैं हमारे राष्ट्रपिता गांधी जयंती के अवसर पर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
आधुनिक भारत के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों में से एक, महात्मा गांधी इस संकट के समय में पूरी मानवता के लिए नैतिक लंगर और आशा की किरण बने हुए हैं। उनके सत्याग्रह और अन्याय के खिलाफ अहिंसक संघर्ष ने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया है। सत्य में गांधी जी की अटूट आस्था और मनुष्य की अंतर्निहित अच्छाई की आज बहुत आवश्यकता है।
प्रत्येक पीढ़ी को अपने तरीके से महात्मा गांधी को फिर से खोजना चाहिए। आज दुनिया के सामने कई खतरे हैं – गरीबी से लेकर जलवायु परिवर्तन से लेकर युद्धों तक – गांधी जी द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों का उचित उपयोग करके सफलतापूर्वक निपटा जा सकता है। आज के कलह से फटी दुनिया में बापू की समझदार आवाज मानवता का मार्गदर्शन करती है कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है।
गांधी जयंती के अवसर पर, आइए एक शांतिपूर्ण दुनिया के लिए प्रार्थना करें जो हिंसा, उग्रवाद, आतंकवाद और सभी प्रकार के भेदभाव से मुक्त हो।